उत्तराखंड में भाजपा का नया चेहरा होंगे किशोर उपाध्याय, टिहरी विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनाव

उत्तराखंड । किशोर उपाध्याय आज भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं, लिहाजा इससे पहले कि वह भाजपा में शामिल हो कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में किशोर उपाध्याय की भाजपा से बातचीत की खबरों के बाद उन्हें उनके सभी पदों से हटा दिया गया था। उधर माना जा रहा है कि भाजपा में अब किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभ सीट से टिकट मिलने जा रहा है दरअसल पार्टी ने टिहरी विधानसभा सीट पर अब तक किसी भी प्रत्याश को नहीं बता रहा है। माना जा रहा है कि किशोर उपाध्याय से चल रही बातचीत के कारण ही पार्टी ने टिहरी में अपने विधायक को टिकट देने के बजाय किशोर उपाध्याय के आने का इंतजार किया।

बड़ी बात यह है कि किशोर उपाध्याय के चक्कर में न तो भाजपा ने और ना ही कांग्रेस ने टिहरी में अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल किया है साफ है कि किशोर उपाध्याय के फैसले का दोनों ही पार्टियां इंतजार कर रही थी जिस भी पार्टी में वह रहते उन्हें दोनों ही पार्टियां टिहरी विधानसभा सीट से टिकट देने के लिए तैयार दिख रही थी बहरहाल अभी तय हो गया है कि किशोर उपाध्याय भाजपा में जा रहे हैं और वह टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरोना अपडेट